अगर आप एक स्टूडेंट हैं और आप Percentage या Pratishat निकालना चाहते हैं। लेकिन आपको पता नहीं हैं Percent Kaise Nikala Jata Hai तो आपको परेशान होने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं हैं। क्योकिं आज हम आपको Percentage Kaise Nikale Hain, Percentage Kaise Nikale Calculator Se, परसेंटेज निकालने का सूत्र क्या हैं आदि के बारे में सारी जानकारी बतायेंगे जिससे आप भी प्रतिशत निकाल सकते हैं।
प्रतिशत निकालना कोई कठिन काम नहीं हैं प्रतिशत निकालना हमें स्कूल में भी सिखाया जाता हैं। लेकिन बहुत बार प्रतिशत निकालने में हम से गलती हो जाती हैं। क्योकिं हम परसेंटेज निकालने का प्रोसेस भूल जाते हैं या फिर स्कूल में समझ में नहीं आता हैं तो आज के इस लेख में हम आपको सिंपल तरीके से परसेंटेज निकालना सिखायेंगे।
हमारी रोजाना की जिंदगी में परसेंटेज का बहुत बार काम आता हैं जैसे की हम कभी भी शौपिंग करने के लिए जाते हैं तब शॉप पर डिस्काउंट ऑफर परसेंटेज में लिखा हुआ होता हैं या बैंक से किसी भी प्रकार का लोन लेने पर ब्याज की दर परसेंटेज में ही होती हैं और जब हम स्कूल में होते हैं। तब हमारी गणित की किताबो में परसेंटेज के प्रश्न होते हैं।
जब हमारा रिजल्ट आता हैं तो हमें अपनी परसेंटेज निकालना होता हैं इसलिए हमारे लिए परसेंटेज निकालना सीखना बहुत ही जरुरी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए Simple Percentage Formula, Marks Percentage Kaise Nikale, Percentage Kaise Nikale Calculator Se के बारे में निचे की तरफ बताया हैं।
परसेंटेज क्या हैं ?
परसेंटेज को हिंदी भाषा में प्रतिशत भी कहते हैं, जिसे प्रतिशत चिन्ह (%) में दर्शाया जाता हैं। परसेंटेज हमेशा 100 में से ही निकाला जाता हैं। जिसे आसान भाषा में प्रति सौ कहते हैं प्रति सौ का मतलब हैं की जब भी आप किसी संख्या को 100 से भाग देते हैं तो उस संख्या के आगे प्रतिशत का चिन्ह % लग जाता हैं। उदहारण के लिए 50 को 100 से भाग देने पर (50/100) उसके आगे प्रतिशत (50%) लग जाता है।
प्रतिशत कैसे निकाले Percentage Kaise Nikale
परसेंटेज निकालते समय हमारे पास बहुत सारी परिस्थितिया आती हैं जैसे की डिस्काउंट प्रतिशत, साधारण प्रतिशत, आवृत्ति प्रतिशत, अनुपातिक प्रतिशत और भी बहुत तरह के प्रतिशत होते हैं। आज हम उन सभी के बारे में सीखेंगे अभी हम प्रतिशत निकालने के लिए एग्जाम के रिजल्ट को ही उदहारण के तौर पर लेकर समझेंगे ताकि आपको आसानी से समझ में आ सके और आप कभी भी परसेंटेज निकाल पाओगे।
नंबर से परसेंटेज निकाले
प्रश्न:- मान लीजिये किसी आकाश के परीक्षा में कुछ 600 में से 400 नंबर आये हैं और हमें उस बच्चे की प्रतिशत निकालनी हैं। ताकि हमें पता चल सके की उस बच्चे की कितनी परसेंटेज बनी हैं।
उत्तर:- Simple Percentage Formula = ( Scored Marks × 100 ÷ Total Marks)
- जैसे उपर Percentage Formul में बताया गया हैं उसके अनुसार करेंगे।
- आकाश को परीक्षा में 600 में से 400 अंक मिले हैं।
- अब 400 को 100 से गुणा करने पर 40000 आयेंगे।
- अब हमें 40000 को 600 से डिवाइड (भाग ) देंगे।
- अगर आकाश को 600 में से 400 नंबर प्राप्त हुए हैं तो आकाश की 66.666% परसेंटेज बनी हैं।
इस तरह से आप अपनी 12Th Percentage Nikal सकते हैं।
Percentage से नंबर पता करें
इस कंडिशन में आपके पास प्रतिशत और कुल नंबर पहले से आपके पास हैं लेकिन आपको यह नहीं पता नहीं उसके स्कोर मार्क्स कितने आये हैं।
प्रश्न:- मान लीजिये रोहित की परीक्षा कुल 700 नंबर की थी और रोहित की परीक्षा में 65% बनी हैं तो रोहित का टोटल स्कोर कितना होगा मतलब की रोहित के कुल नंबर कितने आये हैं।
उत्तर:- Percentage Formula = (Total Marks ÷ 100 × Percentage)
- उपर बताये गए प्रतिशत सूत्र की मदद से हम रोहित के एग्जाम में कुल कितने नंबर आये हैं यह निकालेंगे
- रोहित की एग्जाम 700 नंबर की थी जिसमे से रोहित की 65% बनी हैं।
- सबसे पहले हम 700 को 100 से भाग करेंगे तो 7 आएगा।
- अब 7 को 65% से गुणा करेंगे ( 7×65 ) तो 455 आयेंगे।
- अत रोहित के एग्जाम में कुल 455 नंबर आये हैं।
Percentage से निकाले कुल नंबर
इस कंडिशन में आपके पास सभी सब्जेक्ट के प्राप्त अंक हैं और परसेंटेज भी आपको पता हैं लेकिन आपको यह मालूम नहीं हैं की छात्र का एग्जाम कितने नंबर का हुआ था।
प्रश्न:- मान लीजिये की अनुष्का को एग्जाम में 420 नंबर आये हैं और अनुष्का की 60% बनी हैं तो आपको यह ज्ञात करना हैं की अनुष्का की एग्जाम कितने नंबर की हुयी थी।
उत्तर:- Percentage Formula = (Total Marks × 100 ÷ Percentage)
- टोटल नंबर का पता करने के लिए उपर बताये गए फार्मूला का इस्तेमाल करेंगे।
- सबसे पहले आपको अनुष्का के टोटल मार्क्स लिखने हैं और फिर 100 से गुणा करना हैं ( 420 × 100 ) करने पर 42000 होंगे।
- अब आपको अनुष्का की प्रतिशत से भाग करना हैं ( 42000/60 ) करने पर 700 आते हैं।
- अत अनुष्का की एग्जाम 700 नंबर की थी इस तरह से आप किसी भी चीज का परसेंटेज निकाल सकते हैं।
परसेंटेज से डिस्काउंट निकाले
प्रश्न:- इस कंडिशन में हम डिस्काउंट निकालना सीखेंगे मान लीजिये आप किसी भी शॉप कर कोई भी प्रोडक्ट खरीदने के लिए गए हैं और उस प्रोडक्ट की प्राइस 3000 हैं। प्रोडक्ट की प्राइस पर आपको 40% का ऑफ मिल रहा हैं तो बताओ आपको कितने रूपये का डिस्काउंट मिलेगा।
उत्तर:- Percentage Formula = ( Price × Discount ÷ 100 )
- सबसे पहले आपको प्राइस को डिस्काउंट से गुणा करना हैं ( 3000 × 40 ) करने पर 120000 आएंगे।
- अब आपको 100 से भाग देना हैं ( 120000 ÷ 100 ) 1200 आयेंगे।
- मतलब की आपको प्रोडक्ट खरीदने पर 1200 रूपये का डिस्काउंट मिलेगा।
Percentage Kaise Nikale Calculator Se
Result Ka Pratishat कैसे निकाले
Percentage Kaise Nikale FAQS
100 का 10% कैसे निकाले?
100 का 10% = (10/100) × 100 = 10
इसलिए 100 का 10% = 10 होगा
900 रुपए का 4% कितना होगा?
900 रुपए का 4% = 900 × 4 ÷ 100 करने पर 36 आएगा। इसलिए 900 रुपए का 4%, 36 होगा।
50 का 20 परसेंट कैसे निकाले?
50 का 20 परसेंट = 50 ×20 ÷ 100 करने पर 10 आएगा। इसलिए 50 का 20 परसेंट 10 होगा।
क्या मोबाइल से प्रतिशत निकाल सकते हैं ?
जी हाँ, आप अपने मोबाइल फ़ोन से प्रतिशत निकाल सकते हैं। उसके लिए आपको अपने फ़ोन में कैलकुलेटर खोलना होगा।
5 रुपए का कितना प्रतिशत 20 पैसा है?
सबसे पहले, हमें पैसों को एक ही मौद्रा में लाना होगा। 20 पैसे = 0.20 रुपए (क्योंकि 1 रुपए = 100 पैसे) होते हैं इसलिए 20 पैसे = 0.20 रुपए हुए (0.20 / 5) * 100 = 4 इसलिए, 5 रुपए का 20 पैसा में 4 प्रतिशत होगा।