आजकल लोगो के बिच आपसी कई विवाद होते रहते हैं जो कोर्ट में चलते रहते हैं। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया में समय काफी ज्यादा लग जाता हैं। इसलिए उस व्यक्ति को केस का स्टेटस देखने के लिए कई बार कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना पड़ता हैं। जिसके कारण उसका समय ओर धन दोनों बर्बाद होते हैं। इसलिए सरकार ने Ecourt Case Status Online कर दिया हैं।
आप घर से ही अपना कोर्ट केस स्टेटस घर से ही देख सकते हैं। आपको कोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ती हैं। इसलिए आज हम आप सभी के लिए Ecourt Case Status Kaise Check Kare लेख लेकर आये हैं। जिससे आपको अपने कोर्ट का स्टेटस अपने फ़ोन में देख कर के पता कर सकते हैं।
ई-कोर्ट क्या है?
ई-कोर्ट एक ऑनलाइन पोर्टल है जो न्यायिक प्रक्रियाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 17नवंबर, 2018 को स्थापित किया गया था। ई-कोर्ट के माध्यम से आप अपने केस की सुनवाई, केस की दिनांक, कोर्ट में कब आना हैं आपका केस कब से चल रहा हैं, किस चीज की कमी हैं आदि के बारे में देख सकते हैं। इसके अलावा ई-कोर्ट होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी भी कराई जा सकती हैं।
- AI Se Photo Kaise Banaye
- Bharat Me Kitne Rajya Hai
- Jamin Ki Jankari Kaise Kare
- Teaching Video Kaise Banaye
ई-कोर्ट होने से लोगो को कोर्ट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिसके कारण कोर्ट का बहुत समय बचने लगेगा और कोर्ट उस समय को पेंडिंग केस को पूरा करने में लगाएगी ई-कोर्ट होने के बाद अधिकतर काम पेपर लेस हो गया हैं।
Ecourt Case Status Kaise Check Kare
ई-कोर्ट केस स्टेटस जानना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। पेहला यह की ई-कोर्ट केस स्टेटस देखकर के आप अपने केस के बारे में पता लगा सकते हैं। जिसके कारण आपको अगली सुनवाई की तारीख और स्थान का पता चल जाता हैं। दूसरे, यह आपको अपने वकील से केस के बारे में पूछने की ज़रूरत नहीं पड़ती, आप खुद उस जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
ई-कोर्ट केस स्टेटस देखने के लिए आवश्यक जानकारी
अपना ई-कोर्ट केस स्टेटस देखने के लिए आपको कुछ जानकारी की आवश्यकता पड़ेगी। उस जानकारी से ही आप अपना Ecourt Case Status देख सकते हैं। हमने निचे की तरफ उन सभी जानकारी के बारे में बताया जो ई-कोर्ट केस स्टेटस देखने के लिए चाहिए।
वकील का नाम और फ़ोन नंबर
ई-कोर्ट से अपने केस का स्टेटस देखने के लिए आपके पास वकील का नाम और फ़ोन नंबर होना चाहिए। अगर आपके पास वकील का फ़ोन नंबर और नाम पता नहीं हैं, तो आप अपने वकील से पूछ सकते हैं या डॉक्यूमेंट्स में देख सकते हैं।
प्रकरण का मामला नंबर
प्रकरण का मामला नंबर आपके पास होना चाहिए प्रकरण का मामला नंबर से ई-कोर्ट पोर्टल पर जाकर के आपके केस को सर्च कर सकते हैं आपको ई-कोर्ट पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए इस नंबर की आवश्यकता होगी।
कोर्ट अदालत का नाम
आपके पास कोर्ट का नाम होना चाहिए अदालत का नाम होने से आप ई-कोर्ट पोर्टल पर अपने केस को खोज सकते है। इससे आप अपने केस की स्थिति और अगली सुनवाई की तारीख की जानकारी प्राप्त कर है।
इन तिन चीजो के बारे में आपको पता होना चाहिए। अगर आपको इनके बारे में पता नहीं हैं तो आप अपने वकील से मिलकर के पता कर सकते हैं और बाद में आप खुद ही Ecourt Case Status Online Check कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट केस स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आपने सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज किया हैं और आप सुप्रीम कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आपको कुछ चरणों को ध्यान से फॉलो करना होगा तब ही आप Supreme Court Case Status Online Check कर पाएंगे।
सबसे पहले आपको सुप्रीम कोर्ट की Main.Sci.Gov.In ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपर की तरफ Case Status लिखा हुआ मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपको केस स्टेटस में छ ओपसन मिलेंगे।
- Diary Number
- Case Number
- Party Name
- Aor
- Court / Tribunal
- Free Text
- अब आपको इन छ विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प पर क्लिक करना हैं। मानलीजिये आपके पास Case Number हैं तो आप केस नंबर वाले विकल्प पर क्लिक करें और Captcha Code को भरे। अब आपको Case Type में आपके अपना केस को सलेक्ट करना हैं Number में आपको अपने केस का नंबर लिखना हैं और Year में आपको सन लिखकर के Submit करें।
- इतना करने के एक बाद में आपके सामने Supreme Court Case Status आ जायेगा। .अब आप अपना केस देख सकते है। आपने केस कब किया था, कितनी बार सुवाई हो चुकी हैं, अब का सुनवाई होगी आदि।
इस तरह से आप अपने केस का स्टेटस ऑनलाइन ई-कोर्ट पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं हमे उम्मीद हैं, की आपको आपके प्रश्न Supreme Ecourt Case Status Kaise Check Kare के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी।
हाई कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
यदि आपने किसी भी राज्य के हाई कोर्ट में केस दर्ज किया है और आप अपना केस स्टेटस देखना चाहते हैं तो आपको भारत सरकार द्वारा बनाई गयी High Court Ecourt Case Status पोर्टल पर जाना होगा। तब ही आप अपना हाई कोर्ट केस स्टेटस देख सकते हैं।
- सबसे पहले आपको हाई कोर्ट की ऑफिसियल Services.Ecourts.Gov.In वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद Case Status बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको सलेक्ट स्टेट में राज्य का नाम लिखना हैं Select District में आपके जिले का नाम लिखे और Select Court Complex में तहसील का नाम ढूंढे।
- अब आपको निचे की तरफ छ विकल्प मिलेंगे।
- Party Name
- Case Number
- Filing Number
- Advocate
- Fir Number
- Act
- Case Type
- अब आपको इन छ विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प पर क्लिक करना हैं। मानलीजिये आपके पास Case Number हैं तो आप केस नंबर वाले विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको केस टाइप, केस नंबर, इयर, कैप्त्चा भरकर के Go बटन पर क्लिक करना हैं।
- जैसे ही आप गो बटन पर क्लिक करोगे उसके बाद आपके पास आपके केस से जुडी सारी जानकारी आ जाएगी।
इस तरह से आप High Court Case Status देख सकते हैं। इस तरह से आप किसी भी राज्य का हाई कोर्ट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं वो भी कुछ की मिनट के अंदर आपको को कोर्ट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमे उम्मीद हैं की आपको आपके प्रश्न हाई कोर्ट केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखे के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी।
District Court Case Status Kaise Check Kare ?
जिला न्यायालय कोर्ट का केस स्टेटस देखने के लिए आपको निचे बताई गयी स्टेप को फ़ॉलो करें।
- सबसे पहले आपको अपने राज्य के जिला न्यायालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ पर हमने आपको समझाने के लिए राजस्थान की वेबसाइट के बारे में बताया हैं। अब आपको जिला सलेक्ट करना है।
- जिला चुनने के बाद आपको उपर की तरफ Services लिखा हुआ मिलगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपको Case Status बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको छ ओप्सन में से किसी भी एक पर क्लिक करना हैं।
- आप जिस भी ओपसन पर क्लिक करोगे अब आपको उसकी जानकारी भरनी होगी। सब कुछ फिल करने के बाद में आपको Search बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने जिला न्यायालय केस की सारी जानकारी मिल जाएगी इस तरह से आप अपने केस की जानकारी घर बैठे बैठे पता लगा सकते हैं।
Court Case Status Kaise Check Karen
eCourt Case Status Kaise Check Kare FAQS:-
क्या मैं अपने मोबाइल पर ई-कोर्ट केस स्टेटस देख सकता हूँ?
जी हां, आप अपने मोबाइल पर ई-कोर्ट केस स्टेटस देख सकते हैं। उसके लिए आपको ई-कोर्ट पोर्टल पर जाना होगा।
क्या मैं बिना वकील के अपने केस का स्टेटस देख सकता हूँ?
जी हां, आप बिना वकील के भी अपने केस का स्टेटस देख सकते हैं। आपको ई-कोर्ट पोर्टल पर अपने प्रकरण का मामला नंबर और अदालत का नाम लिखकर के आप अपने केस की स्थिति जान सकते हैं।
क्या ई-कोर्ट पर केस स्टेटस देखने के लिए पैसे लगते हैं ?
जी नहीं, ई-कोर्ट पोर्टल पर केस स्टेटस चेक कारण एक लिए कोई भी चार्ज नहीं लगते है। आप बिलकुल फ्री में अपने केस की जाँच कर सकते हैं।
क्या सभी राज्यों में ई-कोर्ट पोर्टल उपलब्ध है?
हां, आमतौर पर सभी राज्यों में ई-कोर्ट पोर्टल उपलब्ध है, लेकिन कुछ राज्यों में यह सुविधा नहीं हो सकती हैं।
क्या मैं हाई कोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकता हूँ ?
जी हाँ, आप ई-कोर्ट पोर्टल के माध्यम से हाई कोर्ट केस का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको हाई कोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
क्या मैं सुप्रीम कोर्ट केस का स्टेटस ऑनलाइन देख सकता हूँ ?
जी हाँ, अगर आपका केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा हैं तो आप सुप्रीम कोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के सुप्रीम कोर्ट केस का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।